कलेक्टर ने गंडई धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया, जताई नाराजगी…..

खैरागढ़ /गंडई। कलेक्टर  चन्द्रकांत वर्मा ने धान उपार्जन केन्द्र गंडई का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उपार्जन केन्द्र में अव्यवस्थित तरीके से की जा रही धान खरीदी को लेकर नाराजगी जाहिर की।

कलेक्टर वर्मा के निरीक्षण के दौरान खरीदी केन्द्र में पाया कि खरीदी क्षमता की तुलना में हमलों की संख्या कम है,साथ ही उपार्जन केन्द्र खरीदी होने के तुरंद बाद बारदानों की सिलाई नहीं हो रही है।

वही समय समाप्त हो जाने के बाद भी तौल का कार्य किया जा रहा था, इसके अलावा बिना ढेरी लगाए धान की खरीदी की जा रही थी,जिसे लेकर कलेक्टर  वर्मा ने नाराजगी जाहिर की वही खरीदी केन्द्र व्यवस्था सुधारन के निर्देश दिए, साथ ही खरीदी में बरती जा रही लापरवाही को लेकर तहसीलदार गंडई  आशीष कुमार देवहारी को आवश्यक प्रतिवेदन तैयार करने के निदेश दिए। 

रिपोर्टर राशिद जमाल सिद्दीकी