रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकलेगी छत्तीसगढ़ के जगन्नाथ मंदिरों में इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
महा-स्नान पर बीमार हुए भगवान जगन्नाथ आज सुबह ठीक हुए, इसलिए रथयात्रा से पहले होने वाले उत्सव भी आज ही मनाए जा रहे हैं।
https://www.youtube.com/live/P78rUrSruyI?si=oHcecb5s1BQNBBPB
भगवान जगन्नाथ मंदिर में शनिवार शाम को भगवान जगन्नाथ के साथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा ने दर्शन दिए। आज अभिषेक, हवन, पूजन के बाद दोपहर में भगवान रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे।
थोड़ी देर में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गायत्री नगर के जगन्नाथ मंदिर पहुंचेंगे। इस मंदिर में सालों से आयोजित होने वाले रथयात्रा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और राज्यपाल पूजा करेंगे साथ ही यहां छेरापहरा, रथ के आगे सोने से बनी झाडू से बुहारना की रस्म भी निभाएंगे और भगवान के पथ पर CM और राज्यपाल झाडू लगाएंगे…..










