पूर्व सभापति सुभाष पाण्डेय को रायगढ़ लोकसभा के भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी राधेश्याम राठिया का चुनाव अभिकर्ता बनाया गया…

रायगढ।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सभापति सुभाष पाण्डेय को रायगढ़ लोकसभा के भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी राधेश्याम राठिया का चुनाव अभिकर्ता बनाया गया है,सुभाष पाण्डेय पूर्व में भी पूर्व केंद्रीय मंत्री एवम वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भी लोकसभा चुनाव में एवम निवर्तमान सांसद  गोमती साय के भी चुनाव अभिकर्ता के रूप में कार्य किए है।


पूर्व लोकसभा क्षेत्र के तीनो जिले में निर्वाचन संबंधित सभी आचार सहींताओं का एवम सभाओं एवम रैलियों का एवम सभी आवश्यक व्यय जो की पार्टी प्रत्याशी के एवम राजनीति दल के द्वारा किए जाते है,इसकी सम्पूर्ण व्यवस्था एवम जानकारी का प्रशासन के साथ समन्वय करते है,लोकसभा के प्रत्याशी श्री राठिया के भी नामांकन प्रस्तुत करते समय श्री पांडेय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवम छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री द्वय रामविचार नेताम एवम ओपी चौधरी जी के साथ शामिल रहे।


चुनाव अभिकर्ता सुभाष पाण्डेय ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की आठों विधानसभा क्षेत्र में सभाएं हो गई, एवम उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित केंद्रीय एवम प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की सभाये आयोजित की गई,सुभाष पाण्डेय ने बताया कि  राधेश्याम राठिया पिछले सभी चुनावो के रिकार्ड को तोड़ते हुए इस बार भारी बहुमत से विजय होंगे।