भाजपा की सरकार आने के बाद कांग्रेस सरकार की सारी जनहित कारी योजनाओं को बंद कर दिया :- भूपेश बघेल

खैरागढ। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए राजनादगांव लोकसभा क्षेत्र में राजनैतिक पार्टियों का चुनाव जोरो पर है,राजनादगांव लोकसभा क्षेत्र में पूर्व सी एम व कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल क्षेत्र ने खैरागढ़ जन सम्पर्क करते सभाएं ली।

इस दौरान बघेल ने कहा कि ये आज भाजपा की सरकार आने के बाद कांग्रेस सरकार की सारी जनहित कारी योजनाओं को बंद कर दिया गया अब आपको कांग्रेस और भाजपा की सरकार में फर्क समझ में आ गया होगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में  कांग्रेस सरकार ने शिक्षा के लिए आत्मानंद स्कूलों में भी अब गरीब बच्चो को फीस ली जा रही है,अब पांच किलो चावल देकर बड़ी बड़ी बाते करते है, हम तो 35 किलो दे रहे थे।

उन्होंने इलेक्टोरल बांड के बारे में उन्होंने कहा की भाजपा ने जिन जिन लोगो से चंदा लिया, भाजपा ने उनके खिलाफ चल रहे, मामले बंद करा दिए,और सारे विपक्ष को भ्रष्ट कहते है,भाजपा गौ मांस निर्यातक़ से चंदा लिए है और हमें सिख देते है।

भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छतीगढ


वही लगातार भाजपाईयों द्वारा कटघोरा खैरागढ़ डोंगरगढ़ रेल लाइन को भूपेश बघेल द्वारा रोकने के सवाल पर कहा क़ी मैंने नहीं रोका मैंने तो भारत सरकार को चिट्ठी लिखा है, वही खैरागढ़ विधायक योषदा निल्मबर् वर्मा जिला अध्यक्ष   कांग्रेस के वरिष्ट नेता गुलाब चोपड़ा  सुनील पांडे निलेंद्र शर्मा समस्त कांग्रेसी  मोजूद थे।

रिपोर्टर राशीद जमाल सिद्धीकी