रायगढ। ओडिसा में महानदी में हुई नाव दुर्घटना में राहत व बचाव कार्य जारी है। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल व सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं,यहां आईजी नॉर्दन रेंज संबलपुर, हिमांशु कुमार लाल, झारसुगुड़ा जिले की कलेक्टर झारसुगुड़ा अबोली सुनील नरवने, एसपी झारसुगुड़ा परमार स्मित परशोत्तमदास भी मौके पर मौजूद है।
यहां ओडीआरएएफ और फायर टीम के गोताखोर राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं, भुवनेश्वर से स्कूबा डाइवर को भी बुलवाया जा रहा है।
घटना के बारे में अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार नाव पलटने से 1 महिला की मृत्यु हुई है, जिसका शव बरामद कर लिया गया है, उनकी उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है।
अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 लोग लापता हैं। जिसमें 4 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। प्रभावित लोग खरसिया ब्लॉक के अंजोरीपाली के हैं। नाव में खरसिया ब्लॉक के अंजोरीपाली व गोर्रा तथा रायगढ़ ब्लॉक के कोतरलिया और छपोरा के लोग सवार थे। मृतक महिला अंजोरीपाली की थी।
कलेक्टर श कार्तिकेया गोयल व पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने सुरक्षित बचाए गए लोगों के स्वास्थ्य जांच और आज रात ही उन्हें उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।
नगर निगम आयुक्त सुनील चंद्रवंशी, सीईओ जनपद रायगढ़ राजेश साहू, सीईओ जनपद खरसिया हिमांशु साहू सहित अधिकारी कर्मचारियों की टीम भी मौके पर राहत व बचाव कार्य में लगी है,रायगढ़ पुलिस की टीम भी यहां मौजूद हैं।
वहीं घटना की जानकारी लगते ही उमेश नंदकुमार पटेल तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना हुए और वहां पहुंचकर अपने क्षेत्र की जनता की सुध ली साथी उनके कुशल से जाना उनके साथ वह उन्हें भजन उपचार आदि की सुविधा देख उन्हें वहां से अपने ग्राम रवाना करवाने के बाद अपने क्षेत्र वापस आए
वही इस पूरे घटनाक्रम पर कार्तिकेय गोयल व पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल मौके पर पहुंचकर सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई और साथ ही देर रात तक वहां रहकर सारी स्थिति का जायजा लिया मेडिकल टीम को वहां तैनात रहने का निर्देश भी दिया फिलहाल समाचार लिखे जाने तक कोई अधिकृत जानकारी नहीं मिल पाई है जो की रात्रि का समय होने की वजह से रेस्क्यू मे भी दिक्कत आ रही है।










