ढाई करोड़ रुपय का गांजा जप्त, मुख्य आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर…..

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार भाटापारा जिले में आबकारी विभाग चैन की नींद सोयी हुई है, आबकारी विभाग का काम पुलिस विभाग करते नज़र आ रही आपको बता दे बलौदाबाजार पुलिस की टीम ने आज बड़ी कार्यवाही की, गाँजे का परिवहन करते 108 एम्बुलेंस वाहन में 752 किलोग्राम गांजा बरामद कर दो आरोपियों की गिरफ्तार किया गया, जिसकी बाज़ार मूल्य लगभग ढाई करोड़ से अधिक बतायी जा रही हैं।

108 एम्बुलेंस वाहन से 752 किलोग्राम गांजा पकड़ने के बाद बलौदाबाजार भाटापारा जिले के एसएसपी सदानंद कुमार ने मीडिया से खास बातचीत की और बताया कि गांजा तस्कर कैसे मुंबई से छत्तीसगढ़ फिर उड़ीसा से मध्यप्रदेश माल आता जाता था।

कहा का है एम्बुलेंस…? कहा लेकर जा रहे थे गांजा…?

मरीज की जगह कब से हो रही थी गांजा की सप्लाई ? कौन हैं मुख्य गांजा माफिया? ऐसे कई सवाल लोगों के मन मे क्या इन सब सवालों को हल करेगी पुलिस या विज्ञप्ति जारी कर आदेश निर्देश का पालन करते हुए ठंडे बस्ते में ही चलता करेगी पुलिस खैर यह समय बताएगा। फिरहाल पुलिस 752 किलो गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया लेकिन और मुख्य आरोपी फरार हैं? क्या पुलिस माफियाओं तक पहुच पाएगी?? अपने आप में बड़ा सवाल हैं…



108 एम्बूलेंस वाहन में फर्जी नम्बर प्लेट CG04 HD 7836 में तलाशी के दौरान वाहन के पीछे 24 प्लास्टिक बोरी में 752 पैकेट में बंधा अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। तलाशी कार्रवाई पश्चात 108 एम्बुलेंस वाहन में मिले गांजा का विधिवत तौल कार्यवाही कराया गया, जिसमें एम्बुलेंस से कुल 752 किलोग्राम (07 क्विंटल 52 किलोग्राम) अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला जिसे विधिवत जप्त किया गया है।

उक्त गांजा का बाजार मूल्य 2 करोड़ 25 लाख 60 हज़ार रुपये है, साथ ही 108 एम्बूलेंस वाहन क्र. CG04 HD 7836 अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपए तथा आरोपियों से नगद 50,000 भी जप्त किया गया है।

सदानंद कुमार एसएसपी बलौदाबाजार

इस प्रकार संपूर्ण कार्रवाई में 752 किलोग्राम गांजा सहित कुल 2,41,10,000 का मशरुका जप्त किया गया है, जांच पर एंबुलेंस वाहन की डेक्सबोर्ड में दो नंबर प्लेट, जिसमें MH43 BX 5728 भी जप्त किया गया है, दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्र. 211/2024 धारा 20 B NDPS एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया जा रहा है।