रायगढ़। रायगढ़ राज परिवार के सम्मानीय सदस्य राजा देवेंद्र प्रताप राज्य सभा संसद चुने जाने के बाद पहली बार शहर पहुंचे।
शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर हुआ भव्य स्वागत,कहा रायगढ़ के मुद्दे राज्य सभा में भी गुंजेगे
शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने राजा साहब का गर्म जोशी से स्वागत सत्कार किया। राजा साहब के साथ कार्यकर्ताओं ने विशाल और भव्य रैली निकाली जो शहर के विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए चक्रधर नगर चौक पहुंची।

यहां भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका ऐतिहासिक स्वागत किया।
इस दौरान मिडिया कर्मियों से बात करते हुए सांसद राजा देवेंद्र प्रताप ने इस सम्मान के लिए भाजपा कार्य कर्ताओं के अलावा शहर वासियों के प्रति कृतज्ञता पेश की सभी का आभार जताते हुए, उनके राज्य सभा सांसद चुने जाने को स्व.महाराजा दिलीप सिंह जूदेव के आदर्शों सहित गोंड आदिवासी समाज का सम्मान होना बताया।
जिलाध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेता नही आये नजर
उन्होंने यह भी कहां कि उन्हें कार्यकाल में रायगढ़ क्षेत्र के स्थानीय मुद्दे भी राजसभा में गुजेंगे,आप शपथ ग्रहण के बाद पूरे जोश और जिम्मेदारी के साथ रायगढ़ के विकास के लिए काम करेंगे, साथ ही इस विषय में स्थानीय लोगो सीधी बातचीत भी करेंगे।










