खैरागढ़। अंतरराष्ट्रीय वृद्धाजन दिवस पर समाज कल्याण विभाग द्वारा कार्यक्रम का सांस्कृतिक भवन खैरागढ़ में आयोजन हुआ,अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सांस्कृतिक भवन खैरागढ़ में समाज कल्याण विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया है ।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में खैरागढ़ विधायक की यशोदा नीलांबर वर्मा शामिल हुई। उनके साथ नीलांबर वर्मा, पूरन सारथी, रविंद्र सिंह किसुन मिर्चे, और समाज कल्याण विभाग व पदाधिकारी शामिल रहे।
जिसमें खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा उपस्थित होकर समस्त समाज कल्याण विभाग पदाधिकारी लोग और वृद्धाजन संबोधित कहा की दुनियाभर में आज वृद्धजनों के सम्मान और उनके देखभाल के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जा रहा है।
भारत में बच्चों को घरों में ही यह शिक्षा दी जाती है कि किसी भी हाल में बड़ों का सम्मान किया जाना चाहिए। वहीं अंर्तराष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय दिवस के जरिए यह बताया जाता है कि हमें अपने आस पास रहने वाले सभी बड़े लोगों का सम्मान करना चाहिए।
फिलहाल अब हालात काफी बदल गए हैं। कई मामलों में वृद्धजनों को अपनी संतानों द्वारा मुश्किलें और दिक्कतें झेलते देखा गया है. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के जरिए बुजुर्गों को सम्मान दिलाए जाने के लिए जागरुकता अभियान चलाए जाते हैं।
इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित वृद्ध जन को विधायक यशोदा वर्मा ने साल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इसके पहले स्वाथ्य जाँच भी किया गया।
रिपोर्टर राशीद जमाल सिद्धिकी










