वनांचल क्षेत्र के पीड़ित परिवार से आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय ठाकुर अपनी पूरी टीम के साथ मिले

गंडई।आज खैरागढ़ जिले के आम आदमी पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों ब्लॉक अध्यक्षों के साथ बांध हादसे से प्रभावित परिवारों से मुलाक़ात कर उनके समस्याओं को समझने का और समाधान हेतू हर सम्भव उच्चस्तर पर प्रयत्नशील रहने हेतू प्रभावित परिवारो को आश्वास्त किया गया।


इस अघोषित आपदा से गरीब परिवार की जो हालात बने है,वो सचमुच एक दुखदाई स्तिथि है,जैसे तैसे अपने मूलभूत सुविधाओं के लिए शासन प्रशासन के सामने अपनी वेदना प्रगट करने के सिवा इनके पास कोई विकल्प नहीं आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि मे जिला अध्यक्ष अजय सिंह ठाकुर छुईखदान ब्लॉक अध्यक्ष जीतेन्द्र सोनी साल्हेवारा ब्लॉक अध्यक्ष चिंता वर्मा के साथ पिंटू झरिया, किशन धुर्वे व पार्टी के अन्य साथी सम्मिलित थे वही अजय ठाकुर ने कहा छतीसगढ़ बने 23 साल गुजर गए 3 साल अजीत जोगी 15 साल डाक्टर रमन सिंह अब 5 साल भपेश बघेल है।

इन 23 सालो में देखा जाए तो जो यहाँ का विकास होना था वो नही हुआ,सिर्फ इन्हों ने जनता को बेकूफ़ बनाने का कार्य किया है,और भोली भाली जनता इनको समझ नही पाई अब ऐसा नही होगा, यहाँ की जनता का ख्याल रखने आम आदमी पार्टी का हर एक कार्यकर्ता मौजूद है।

सरकार से यही मांग करता जो लोग बाढ़ के लपेट में आये है जिनका सब कुछ बर्बाद होगया है घर से बे घर हो गए है उनको जितनी जल्दी हो सके मोवज़ा दिया जाए जिससे इनका दुख तकलीफ दूर हो सके अगर आम आदमी की सरकार बनेगी तो सब से पहले वनांचल में विकास का कार्य होगा और यहाँ की जनता के दुख हम खड़े है