गंडई। देश के पूर्व प्रधानमंत्री कम्प्यूटर के जनक नये भारत की क्रन्ति लाने वाले स्वर्गीय राजीव गांघी भारत रत्न से सम्मानित की 80 वी जयंती गंडई के रेस्ट हाउस में कांग्रेसियो ने मनाया जिसमे गंडई के राजा लाल तारकेश्वर शाह खुशरो जनपद अध्यक्ष श्रीमति नीना विनोद ताम्रकार ब्लाक अध्यक्ष रमेश साहू नगर पंचयात अध्यक्ष चेतन देवांगन सतीश सिंधानिया राजीव गांधी के चित्र पर फूल माला चढ़ा कर नारे लागये जब तक सूरज चाँद रहेगा राजीव गांधी का नाम रहेगा।

वही विनोद ताम्रकार दिलीपओगरे सुरेंद्र जायसवाल लियाकत अली क्रन्ति ताम्रकार मोहसिन खान अमित टंडन अशरफ सिद्दीकी महिला ब्लॉक अध्यक्ष रुकमणी देवांगन एल्डर मेन हबीब भाई श्रीमति उषा रात्रे लाता देवांगन संगीता डेहरिया सभी ने श्रद्धांजलि दिए राजीव गांधी का जन्म 19 40 में हुआ सबसे कम उम्र में देश के प्रधानमंत्री बने जब उनकी 40 वर्ष की उम्र थी।

47 वर्ष की उम्र में शाहीद हो गये जिनकी सोच थी, देश में किसान खुश हाल रहे हर इंसान को रोज़गार हर इंसान खुश हाल रहे वो राजीव गांधी जब देश मे आधुनिक मशीनें लेकर आए तो उस वक्त भाजपा के लोग उनका विरोध कर रहे थे।

मगर आज देश में कंप्यूटर या आधुनिक मशीनें ही लोगों के काम आ रही है, यह वो राजीव गांधी की देन है यह वह थे जिनके नाना देश के प्रथम प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहरलाल नेहरू जिनकी मां स्वर्ग इंदिरा गांधी खुद देश के प्रधानमंत्री रहे।

अब उनका बेटा राहुल गांधी जो देश में नफरत की दीवारों को तोड़ते हुए मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं, लोगों की आज पहली पसंद राहुल गांधी है, यह वह राजीव गांधी थे, जिन्होंने जिनके परिवार ने देश के उन्नति के लिए देश की भलाई के लिए देश के किसानों के लिए एक अच्छी सोच रखते थे आज उन्ही की 80 वी जयंती मनाई गई।
रिपोर्टर राशीद जमाल सिद्दीकी










