दशमत जंघेल के प्रयास से मिली बड़ी सौगात एक करोड़ 53 लाख 4 हज़ार

खैरागढ़। कृषि उपज मंडी समिति अध्यक्ष श्री मति दसमत उत्तम जंघेल एवं सभी सदस्यों के अथक प्रयास से मंडी निधि से छेत्र के विकास के लिए 153.04 (एक करोड़ तिरपन लाख और चार हजार ) रूपया की सौगात मिला,खैरागढ़ कृषि उपज मंडी समिति अध्यक्ष दसमत उत्तम जंघेल की अथक प्रयास एवं सभी मंडी सदस्यों के सहयोग एवं अनुशंसा से ये अभूतपूर्व स्वीकृति छत्तीसगढ़ शासन की मंडी निधि से मिली है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, तत्कालीन कृषि मंत्री रविंद चौबे वर्तमान कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू , जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत , खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन , जिला सहकारी समिति बैंक के अध्यक्ष नवाज खान जी के विशेष सहयोग से कृषि उपज मंडी समिति खैरागढ़ क्षेत्र में 9 किसान कुटीर , पांच सेंडरी शाप एवं गोदाम मरामत के लिए एक करोड़ तिरपन लाख एवं चार हजार रूपए के लागत से मंडी निधि से छेत्र का विकास होगा,किसान कुटीर धान खरीदी केंद्र में होगा जो इस प्रकार है।


डोकराभाठा धान खरीदी केंद्र में तेरह लाख पचास हजार रूपए का, रागरा धान खरीदी केंद्र में तेरह लाख पचास हजार रुपए का, भोरमपुर धान खरीदी केंद्र में तेरह लाख पच्चास हजार रूपए का, मडोदा धान खरीदी केंद्र में तेरह लाख पचास हजार रुपए का, जालबांधा धान खरीदी केंद्र में तेरह लाख पचास हजार रुपए का, पाड़ादाहा धान खरीदी केंद्र में तेरह लाख पचास हजार रुपए का, भंडार पुर धान खरीदी केंद्र में तेरह लाख पचास हजार रुपए का, बैहटोला धान खरीदी केंद्र में तेरह लाख पचास हजार रुपए का, विचारपुर धान खरीदी केंद्र में तेरह लाख पचास हजार रुपए का, गोदाम मरामत मंडी प्रांगण में तीन लाख अस्सी हजार रूपए का, सेंडरी शॉप सताइस लाख चौहतर हजार रूपए का निर्माण होगा।

मंडी निधि से छेत्र के विकास के लिए लगभग एक करोड़ पचास लाख के सी सी रोड, किसान भवन, एवं बाउंड्री वॉल के लिए मंडी बोर्ड में स्वीकृति के लिए गया है।

खैरागढ़ कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष दसमत उत्तम जंघेल, उपाध्यक्ष महेश साहू एवं उनके सभी सदस्य के प्रयास से मंडी क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

रिपोटर राशिद जमाल सिद्दीकी