छुई खदान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में गिरीश देवांगन के जन्मदिन पर केक काटे गए………

छुईखदानशहीद नगरी छुईखदान के कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेसी मोतीलाल जंघेल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुईखदान अध्यक्ष रामकुमार पटेल, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अशोक जंघेल शैलेंद्र तिवारी कोसन कोसरे,सतीश सिंघानिया, मनोज चौबे चंद्र भूषण यदू,राशिद जमाल सिद्दीकी,करण सिंह ठाकुर महेश सोनी एवं गंडई साल्हेवारा से आए हुए

कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर मुंह मीठा करा कर खुशियां मनाई एवं उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई. वरिष्ठ कांग्रेसी मोतीलाल जंघेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि श्री देवांगन सहज और सरल स्वभाव के हैं

आज उनका जन्मदिन है, बड़ी खुशी हुई, हम सब ने मिलकर यहां पर कांग्रेस कार्यालय में केक काटा है, एक दूसरे को मुंह मीठा कराया है,और हमने भगवान से प्रार्थना की है कि गिरीश देवांगन को भगवान लंबी उम्र दे स्वस्थ रहें, दीर्घायु हो. गिरीश देवांगन बहुत ही मिलनसार सरल व सहज स्वभाव के हैं, हमेशा व्यवहार कुशलता का परिचय देते हैं,हम उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं.|