रमन सिंह गायत्री विद्यापीठ शिक्षा ही नहीं बल के बच्चों में संस्कर भी भरता है…..

राजनांदगांव । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संपर्क से समर्थन अभियान के तहत आज पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने राजनांदगांव के गायत्री विद्यापीठ में शिक्षाविदों से चर्चा की और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर 30 मई से 30 जून तक संपर्क से समर्थन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत डॉ रमन सिंह अलग-अलग क्षेत्र के लोगों से रूबरू होकर केंद्र शासन की योजनाओं की जानकारी उन तक पहुंचा रहे हैं। इसी कड़ी में आज डॉ रमन सिंह ने राजनांदगांव के सुंदर स्थित डेंटल कॉलेज, आयुर्वेदिक कॉलेज और गायत्री विद्यापीठ स्कूल में पहुंचकर शिक्षाविदों को संबोधित किया।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि हिंदुस्तान की प्रतिष्ठा बढ़ाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। आज पूरा विश्व हम पर गर्व कर रहा है। डॉ रमन सिंह ने शिक्षाविदों को केंद्र सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। वहीं प्रदेश में शराबबंदी के मुद्दे को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार शराबबंदी की ओर बढ़ रही थी, प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही हम इस दिशा में आगे बढ़ेंगे।


भारतीय जनता पार्टी के संपर्क से समर्थन अभियान के चलते भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह विभिन्न वर्गों के बीच जाकर केंद्र शासन की योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। वहीं अलग-अलग क्षेत्र के लोगों से चर्चा करके उनकी समस्याओं से अवगत भी हो रहे हैं ताकि आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में विभिन्न समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए चुनावी कार्य योजना बनाई जा सके, वहीं केंद्र शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को और मजबूत कर सके।

डॉं रमन सिंह पूर्व मुख्यमंत्री

डॉ रमन सिंह ने यहां गायत्री विद्यापीठ में शिक्षण संस्था से जुड़े लोगों और शिक्षक- शिक्षिकाओं से मुखातिब होते हुए उन्हें बेहतर शिक्षण व्यवस्था के लिए अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी इस दौरान डॉ रमन सिंह ने उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि गायत्री विद्यापीठ शिक्षा ही नहीं बल्कि बच्चों में संस्कार भी भरता है। संपर्क से समर्थन अभियान के तहत बड़ी संख्या में शिक्षा जगत से जुड़े लोग उपस्थित थे।

रिपोटर राशीद जमाल सिद्दीकी