आज का राशिफल 18 मई दिन गुरुवार को चंद्रमा का संचार मंगल की राशि मेष में हो रहा है। यहां चंद्रमा का संयोग बुध, गुरु और राहु से हो रहा है ऐसे में आज मेष राशि में चतुर्ग्रही योग के साथ गजकेसरी और ग्रहण योग भी उपस्थित रहेगा। साथ ही आज भरणी नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों के इस प्रभाव से वृषभ राशि वाले आज अपनी मेहनत और लगन से लाभ पाएंगे। जबकि मीन राशि के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। आइए जानते हैं।
मेष
मेष राशि वाले आज मित्रों के साथ आनंददायक पल गुजार सकते हैं, किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना भी बना सकते हैं। व्यापार में अपेक्षित सफलता मिलने से आज मेष राशि के जातक मानसिक संतोष महसूस करेंगे। लेकिन यह जान लें कि आज सफलता और लाभ में आपकी मेहनत का बड़ा योगदान रहेगा, इसलिए केवल भाग्य भरोसे न बैठें। अगर आप शेयर मार्केट में निवेश कर रहे हैं तो पूर्व में किए निवेश से आज लाभ अर्जित कर पाएंगे, अचानक धन प्राप्ति का संयोग बनता दिख रहा है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी और जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को समझदारी से चलना होगा अधिकारियों से अनबन होने की आशंका है, क्रोध पर काबू रखें।
वृषभ
वृषभ राशि वाले आज अपने काम में नयापन और रचनात्मकता लाकर लाभ पा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में संतान के बात व्यवहार को लेकर क्रोध और निराशा का भाव मन में आ सकता है। आर्थिक मामलों में दिन मिलाजुला रहेगा लेकिन कुछ गैर जरूरी खर्च की वजह से मन चिंतित हो सकता है। वैसे आप आय-व्यय में संतुलन बनाने की अपनी ओर से कोशिश करेंगे। कुछ एक जातकों को जिनकी ग्रह दशा अनुकूल नहीं चल रही है वह उन्हें परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर धन खर्च करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ शाम का समय रोमांचक गुजरेगा।
मिथुन
मिथुन राशि वाले आज आत्मचिंतन की मुद्रा में रहेंगे और अपने काम की समीक्षा करने के साथ अधूरे अटके कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा नहीं तो क्रोध के कारण निकट संबंधियों से विवाद होने की आशंका है। दोपहर बाद नौकरी से जुड़े कुछ मामले सुलझेंगे, मानसिक चिंता से राहत मिलेगी। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। शाम के समय आपको कहीं से अचानक धन मिलने की संभावना है। दोस्तों और परिवार के साथ हंसी-मजाक में समय गुजरेगा, परिवार पर धन भी खर्च करेंगे।
कर्क
कर्क राशि वाले आज सुबह से ही काम में तल्लीन रहेंगे और किसी विरोधी की आलोचना और रुकावट पर ध्यान न देकर अपना काम करते रहेंगे। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बढ़ा पाएंगे। अचानक व्यापारिक यात्रा के भी योग बन रहे हैं। किसी भी काम को शुरू करने के बाद आप उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे, जिससे आपका उत्साह बना रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा बनेगी। सामाजिक क्षेत्र में संवाद बढ़ाने में सफल रहेंगे, जिससे आपकी कीर्ति चारों ओर फैलेगी।
सिंह
सिंह राशि वाले आज सुबह से ही कामकाज को लेकर असमंजस की स्थिति में रहेंगे। यदि आज कोई महत्वपूर्ण कार्य करना है तो किसी वरिष्ठ या माता की सलाह लेकर ही करें, उसमें आपको पूरी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको परिश्रम से ही नई उपलब्धियां प्राप्त होंगी और सामाजिक उत्तरदायित्व को पूरा कर पाएंगे। व्यापार में लाभ के अवसर आज आपके हाथ से निकल सकते हैं, इसलिए सजग रहना जरूरी है।
आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी पर दूर्वा अर्पित करें और गणेश चालीसा का पाठ करें।
कन्या
कन्या राशि वाले आज क्रोध पर नियंत्रण रखें और विपरीत परिस्थितियों में भी वाणी में सौम्यता बनाए रखनी होगी। घर में यदि कोई तनाव चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा। नौकरी करने वाले जातकों के पद प्रभाव में आज वृद्धि हो सकती है। आज दिन भर आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे और मौज-मस्ती को पूरा करने के लिए जरूरी कामों को भी नजरअंदाज करेंगे। संतान को अच्छा काम करते देख आज आपको संतोष होगा लेकिन आज आपको अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर आपको ध्यान देना होगा।
तुला
तुला राशि वालों के कार्यक्षेत्र में आज पद और अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। समस्याओं का समाधान खोजने से मानसिक शांति मिलेगी। लंबी दूरी की यात्रा के प्रसंग बनकर टल सकते हैं। आप परिजनों के साथ शॉपिंग पर खर्च कर सकते हैं। हालांकि, आज दोपहर बाद किसी काम में असफलता मिलने से मन निराश हो सकता है। क्रोध पर काबू रखें।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों का कार्यक्षेत्र में आज अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा, प्रमोशन की संभावना है। लेखन और कला से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज बनेगी। आपकी किसी गलती से सेहत में विकार आने की आशंका है। संतान पक्ष से अचानक समाचार सुनने को मिल सकता है। शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।
धनु
धनु राशि वालों पर आज किसी बड़े अधिकारी की कृपा बनी रहेगी। काफी समय से रुका हुआ आपका पैसा आज मिल सकता है। पिता के साथ आपकी कोई कहासुनी हो सकती है, लेकिन इसे दिल पर न लें, बिना सोचे-समझे आज जल्दबाजी में कोई काम न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है और आपका काम बिगड़ सकता है। शाम के समय कोई व्यापारिक डील फाइनल हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शाम का समय परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में व्यतीत होगा।
मकर
मकर राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में काम पर ध्यान देना होगा, अन्यथा वरिष्ठजनों के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। आज आप अपनी किसी समस्या के समाधान के लिए परिजनों से चर्चा करेंगे। दांपत्य जीवन में सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। आज आपके प्रभाव में वृद्धि हो सकती है, जिससे शत्रुओं का मनोबल टूटता हुआ नजर आएगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा आपका कोई विवाद लंबे समय से चल रहा है तो वह आज खत्म हो सकता है।
कुंभ
कुंभ राशि वाले व्यापारियों का दिन अच्छा रहेगा। यदि आप किसी कार्य में निवेश करना चाहते हैं तो निसंकोच करें क्योंकि इससे आपको अत्यधिक लाभ मिलेगा। आज परिवार में कुछ वाद-विवाद पनप सकता है, जिसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा वरना रिश्तों में दरार आ सकती है। घर का प्रिय सामान आज खरीदा जा सकता है। आज किसी पुराने परिचित से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। शाम को आप देव दर्शन का लाभ उठाएंगे।
मीन
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है तो आज उन्हें सफलता मिल सकती है। परिवार में आज किसी के विवाह की बात हो सकती है। शाम के समय आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर भी जा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपके योगदान के लिए आज आपको सराहना मिलेगी। यदि आज आपको कर्ज की वसूली के लिए जाना है तो उसके लिए दिन उपयुक्त रहेगा। संतान के भविष्य से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने के लिए आज आप समय निकाल पाएंगे।










