कुंभ राशि में शनि और चंद्रमा का संयोग, जानें शनिवार का दिन आपका कैसा बीतेगा

आज का राशिफल 13 मई दिन शनिवार को चंद्रमा का संचार शनिदेव की राशि कुंभ में होगा। यहां चंद्रमा और शनि का युति संबंध बनेगा क्योंकि शनि भी कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। साथ ही आज धनिष्ठा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। ग्रह नक्षत्रों की इन स्थितियों के बीच वृषभ राशि वालों का सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा, साथ ही तुला राशि वालों के सांसारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कुंभ राशि वालों को आज माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आइए जानते हैं शनिवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा…

मेष

मेष राशि के जातकों को आज कार्य व्यवसाय के लिए आज यात्रा करनी पड़ सकती है। शाम को अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे कुछ धन भी खर्च होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से आज विवादों में उलझने से बचें। साथ ही आज खर्च अधिक हो जाने का अंदेशा है इसलिए आय व्यय में संतुलन बनाकर चलने की कोशिश करें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी आपके हर फैसले में साथ खड़ा नजर आएंगे।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं और हनुमानजी की पूजा करें।

वृषभ

वृषभ राशि वाले आज कार्यक्षेत्र में शत्रुओं पर विजय पाने में सफल रहेंगे। आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ा हुआ दिखाई देगा, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी। घर के कुछ सामान की खरीदारी पर धन खर्च करेंगे। पारिवारिक बिजनस के लिए भाई की सलाह की आवश्यकता पड़ेगी। शाम के समय परिवार में विवाद हो सकता है, जिसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है।

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। शाम के समय घर में कपूर और धूप जलाएं

मिथुन

मिथुन राशि वालों को आज कारोबार में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे, जिससे पूरा दिन हंसी-खुशी में बीतेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के काम में आज कुछ रुकावट आ सकती हैं। संतान की ओर से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। योग्य लोगों के लिए विवाह के नए प्रस्ताव आएंगे। जीवनसाथी के साथ यदि कोई अनबन चल रही थी तो वह आज समाप्त हो जाएगी। शाम को परिवार में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है और किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और ‘ॐ शं शनैश्चराय नम:’ मंत्र का जाप करें।

कर्क

कर्क राशि वालों के अगर कुछ कार्य काफी समय से रुके हुए थे तो आज पूरे हो सकते हैं, लेकिन आपको अपने आलस्य का त्याग करना होगा। यदि कोई व्यापार पार्टनरशिप में चल रहा है तो आज उसमें आपको अच्छा मुनाफा होगा। जीवनसाथी की सलाह आपके व्यापार के लिए कारगर साबित होगी। नौकरी से जुड़े लोगों को आज प्रमोशन मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। शाम के समय अधिक श्रम करने के कारण आपको कुछ थकान महसूस हो सकती है तो सावधान रहें।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल और तिल अर्पित करें।

सिंह

सिंह राशि वाले आज आसपास के वातावरण का आनंद लेते हुए नजर आएंगे। आप खुद पर कुछ धन खर्च कर मोबाइल, लैपटॉप आदि खरीद सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी लेकिन माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है इसलिए सावधान रहें। भाई-बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी तो वह आज समाप्त हो जाएगी। शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। कारोबार में उन्नति होने से मन प्रसन्न रहेगा।

आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव की सरसों के तेल के दीपक से आरती उतारें।

कन्या

कन्या राशि वाले आज अगर कोई संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। अगर आप अपने बच्चे का दाखिला किसी कोर्स में कराना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापारियों को आज व्यापार में कुछ भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी से जुड़े हैं तो उच्चाधिकारियों की कृपा रहेगी, जिससे आपको प्रमोशन मिल सकता है और आपकी सैलरी में भी बढ़ोतरी हो सकती है। भाइयों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।

आज भाग्य 67% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव की पूजा करें और भूखे लोगों को खाना खिलाएं।

तुला

तुला राशि वालों को आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और साथ मिलेगा। आज सांसारिक सुख-सुविधाओं के साधनों में वृद्धि होगी। राजकीय क्षेत्र में पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग है। सायंकाल के समय यात्रा पर जाना हो तो संभलकर जाएं क्योंकि मनपसंद वस्तु के चोरी होने का भय है। कारोबार में कुछ नए टोटके काम आएंगे, जिससे आपके कारोबार में तेजी आएगी। किसी दोस्त की मदद के लिए भी आगे आएंगे।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। काले कुत्ते को तेल की चुपड़ी रोटी खिलाएं।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वाले आज दान-पुण्य के कार्यों पर धन खर्च करेंगे और दूसरों की मदद करेंगे, जिससे आपको आत्म-संतुष्टि मिलेगी और इसकी तुलना किसी अन्य सांसारिक सुख से नहीं की जा सकती। शाम को दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। दफ्तर में आपके अधिकार में वृद्धि आपके सहकर्मियों का मूड खराब कर सकती है और आपके शत्रुओं की संख्या भी बढ़ा सकती है। अगर साझेदारी में कोई व्यापार करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए भी दिन अच्छा रहेगा।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। शनि मंदिर में 11 बार शनि स्त्रोत का पाठ करें।

धनु

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आज आपके आसपास का वातावरण शत्रुतापूर्ण हो सकता है, लेकिन आप अपने धैर्य और मधुर व्यवहार से वातावरण को हल्का करने में सफल रहेंगे। प्रिय के सहयोग से कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कुछ शत्रु परेशान कर सकते हैं, लेकिन वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। वाणी और व्यवहार दोनों में संयम रखना होगा, तभी आपको सफलता मिलती नजर आ रही है।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। काली उड़द का दान और बहते जल में प्रवाहित करें।

मकर

मकर राशि वालों को आज अचानक व्यापार में कोई नई डील फाइनल होने से लाभ हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य या संतान की अचानक तबीयत तनाव का कारण बन सकती है। व्यापार में आज जोखिम उठाना पड़े तो सोच-समझकर ही लें, अन्यथा भविष्य में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। दोस्ती में कोई निवेश करने की न सोचें। अगर ऐसा होता है तो यह आपको परेशानी में डाल सकता है। आज आप अपनी सभी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति से प्रसन्न रहेंगे।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। शमी के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

कुंभ

कुंभ राशि वालों को आज बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आप संतुष्ट रहेंगे और आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता कम रहेगी। आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाकर चलना होगा, तभी आपको धन की प्राप्ति हो सकती हैं। कारोबार की धीमी गति के लिए आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की जरूरत पड़ेगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। परिवार के छोटे बच्चे आज आपसे कुछ निवेदन कर सकते हैं।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव की सरसों के तेल के दीपक से आरती उतारें।

मीन

मीन राशि वालों को आज संतोष रहेगा और संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, इससे मन प्रसन्न रहेगा। रोजगार की दिशा में काम करने वाले लोगों को आज रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में भी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शाम से लेकर रात तक का समय आप अपने मित्रों के साथ मेल-मिलाप में बिताएंगे। यदि आज आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को पैसा उधार देना है तो संभलकर ही करें, नहीं तो रिश्ते में दरार आ सकती है। दांपत्य जीवन आनंदमय रहेगा।

आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। शनिवार का व्रत करें और छाया दान करें।