नंदकुमार साय पर जशपुर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया

जशपुर । जशपुर भाजपा के वरिष्ठ व कद्दावर आदिवासी नेता डॉक्टर नंदकुमार साय ने कल भाजपा से स्तीफा दिया और आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है इस बड़े आदिवासी नेता के कांग्रेस प्रवेश से जशपुर जिले के साथ साथ पूरे प्रदेश की राजनीति में भूचाल मचा दिया है तो वहीं अब नंदकुमार साय के कांग्रेस प्रवेश होने के बाद जशपुर जिले के बीजेपी नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त है।

श्रीमती गोमती साय सासंद रायगढ़ लोकसभा

भाजपा से रायगढ़ लोकसभा सांसद गोमती साय ने कहा कि नंदकुमार साय भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता थे और उनको देखकर हम लोगों ने राजनीति सीखी है और हम उन्हें गुरु मानते हैं वे भाजपा के एक बड़े नेता के रूप में थे और भाजपा ने उन्हें कई बड़े पदों से नवाजा था वे क्यों भाजपा का दामन छोड़ कर कांग्रेस पार्टी में गए।

भरत साय पूर्व विधायक कुनकुरी

इस बात को तो वही जानते होंगे पर भाजपा एक संगठित पार्टी है और हम संगठन के एक छोटे कार्यकर्ता है संगठन के द्वारा जो आदेश होता है हम उस पर पार्टी के लिए कार्य करते है। इधर पूर्व कुनकुरी विधानसभा से पूर्व भाजपा विधायक भरत साय ने भी नंदकुमार साय के पार्टी छोड़कर कांग्रेस में जाने पर कहा कि वे बीजेपी के वरिष्ठ नेता थे और बीजेपी ने उन्हें कई बड़े पदों पर अशीन रखा पर उनका कांग्रेस में जाना समझ से परे है वे क्यों कांग्रेस में क्यों गए यह तो वही जानते होंगे पर उन्हें कांग्रेस में नही जाना था, उन्होंने कहा कि नंदकुमार साय के कांग्रेस में जाने से भाजपा को आगामी चुनाव में कोई नुकसान नहीं होगा।