ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का विशेष महत्व है। ग्रह एवं नक्षत्रों का व्यक्ति के जीवन पर गहरा असर पड़ता है। यही वजह है कि ग्रह एवं नक्षत्रों के चाल पर राशिफल का आंकलन किया जाता है। राशिफल के मुताबिक, आज यानी 28 अप्रैल 2023, शुक्रवार का दिन कुछ जातकों के लिए मुश्किल भरा होने वाला है। वहीं, कुछ राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। तो आइए दैनिक राशिफल से जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन ?
मेष
आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। आज जातकों की इच्छाएं पूर्ति होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। महिलाएं आज बचत की नई योजना बना सकती हैं। घर के साज-सज्जा की कोई वस्तु खरीदें। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत करने पर भी आशाजनक परिणाम नहीं मिलेगा।
वृषभ
आज के दिन जातक जिस भी कार्य को करने का प्रयत्न करेंगे, उसमें संतोषजनक परिणाम नहीं मिलेंगे, जिसके कारण मन उदास रहेगा। धन संबंधित व्यवहार सोच समझ कर करें, उधारी में नुकसान हो सकता है। शेयर सट्टे के कार्य से हानि हो सकती है, सतर्क रहें। पारिवारिक वातावरण महिलाओं के लिए सुखमय बनेगा, सेहत उत्तम रहेगी।
मिथुन
आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा नहीं है। किसी के प्रलोभन में आकर पैसे खर्च न करें। सामाज में नाम सम्मान ख्याति बढ़ेगी। काम के प्रति आप आज ईमानदार रहेंगे। नौकरी पेशा वर्ग अधिकारियों से सम्भल कर रहें, मान हानि हो सकती है। आज शारीरिक परिश्रम की अपेक्षा मानसिक परिश्रम अधिक रहेगा।
कर्क
आज आपके विरोधी परास्त होंगे। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। कार्य स्थल पर आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आकस्मिक यात्रा के योग बनेंगे, संभव हो तो आगे के लिए टालें। धैर्य से दिन व्यतीत करें। बात करते वक्त गलत शब्दों का प्रयोग न करें।
सिंह
आज का दिन जातक के मान सम्मान में वृद्धि करवाने वाला है। शाम का समय मनोरंजन में व्यतीत करेंगे। सेहत में बदलाव आएगा, लेकिन इससे दिनचर्या प्रभावित नहीं होगी। कार्य समय से पहले ही पूरा कर लेंगे। निवेश करने से पहले अनुभवी व्यक्ति की राय अवश्य लें, क्योंकि भविष्य में धोखा होने के आसार है। पारिवारिक स्थिति मजबूत रहेगी।
कन्या
आज का दिन जातक का अच्छा बीतेगा। धार्मिक कार्यक्रम में समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। मानसिक रूप से अशांत रहेंगे। मध्याह्न के बाद आर्थिक जोखिम न उठाएं। पुराने मित्र से आकस्मिक मुलाकात होगी। संतान सुख मिलेगा।
तुला
आज का दिन जातक का अस्त व्यस्त रहेगा। रिश्तेदारों का कार्य पूर्ण करने में समय व्यतीत होगा। सेहत को लेकर आकस्मिक घटनाएं घटित होंगी लापरवाही बिलकुल न बरतें। निकट के व्यक्ति पर अधिक भरोसा न करें। आर्थिक रूप से नुकसान हो सकता है कोई भी जोखिम न उठाएं। गृहस्थी में छोटी-छोटी बातों पर नोकझोंक होगी।
वृश्चिक
आज के दिन जातक में मानसिक चंचलता ज्यादा रहेगी। जिसके कारण कोई भी कार्य पर मन ठीक से नहीं लगेगा। कोई पुरानी लेनदारी वापस आएगी। कार्य क्षेत्र पर आज किसी से भी व्यर्थ की बहस न करें। नौकरी पेशा लोग अपने से बड़े पद पर बैठे अधिकारियों से ज्यादा सावधानी बरतें। आज अधिकांश कार्य अधूरे रहने के कारण मन अशांत रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई से मन चुराएंगे।
धनु
आज का दिन जातक का भाग्योदय करने वाला रहेगा। प्रतिष्ठित लोगों से पहचान बढ़ेगी, जिससे भविष्य में लाभ होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यवसायी वर्ग को आकस्मिक लाभ होगा। नौकरी पेशा जातक को परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। शाम का समय थकान वाला रहेगा।
मकर
आज का दिन जातक का व्यस्तता भरा रहेगा। भोजन समय पर न करने से चिड़चिड़ा महसूस करेंगे। अधिकांश समय यात्राओं में व्यतीत होगा। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। नए कार्य का आरम्भ आज न करें हानि होगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में आत्मीयता की कमी रहेगी।
कुंभ
आज का दिन जातक का सुख में वृद्धि करने वाला रहेगा। विद्यार्थियों के लिये आज आप् मार्गदर्शक बनेंगे। मनमौजी प्रवृति आपको आन्तरिक रूप से शांत रखेगी लेकिन अन्य लोगों को परेशानी हो सकती है। आज आप दूसरों पर अपनी छाप छोड़ेंगे, लोग आपसे प्रभावित होंगे। सिर में दर्द की शिकायत रह सकती है।
मीन
आज का दिन जातक को प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। आशानुकूल लाभ न होने के कारण मन अशांत रहेगा। कार्य को लेकर न लापरवाही बरतें। सरकारी कार्य में उलझने आएंगी। आर्थिक लाभ पाने के लिए परिश्रम के साथ वाणी में मधुरता रखें। भाई से वाद-विवाद हो सकता है। संबंधों में खटास आ सकती है।










