छत्तीसगढ लेबर वेलफेयर फाऊण्डेशन का शपथ ग्रहण सम्पन्न….!!

रिपोर्ट राशिद जमाल सिद्दीकी

खैरागढ छुईखदान गंडई। छत्तीसगढ़ लेबर मनरेगा वेलफेयर फाऊण्डेशन ने छुईखदान में प्रदेश स्तरीय बैठक सह कार्यकर्ता सम्मेलन एवं पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। इस के पहले ही संगठन का विस्तार किया संभाग अध्यक्ष और कुछ जिलों मे जिलाध्यक्ष बनाये गए

तथा आयोजन मे नये पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रविकांत राजपूत ने कहा कि मजदूर के हक की लड़ाई लड़ने और शोषण से बचाने ध्यान दिया जायेगा। मौके पर मनहरण यादव जिलाध्यक्ष जि.पी.एम. डामेन्द्र कुमार साहू जिलाध्यक्ष बालोद, सुनील साहू जिलाध्यक्ष गरियाबंद, लखन पटेल जिलाध्यक्ष महासमुंद, मोहम्मद गौसुल मंसुरी, सुनील कुशवाहा, अभिषेक डेकला रायपुर उपस्थित रहे