खैरागढ़। छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा 27 अप्रैल से 11 मई तक 15 दिवसीय विशेष सघन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है, “सही दवा–शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम के तहत गठित खाद्य एवं औषधि प्रकोष्ठ के दलों द्वारा जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है।

इसी क्रम में जिले के लगभग 20 गुपचुप, मोमोस एवं गन्ना रस केंद्रों का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं पर संचालकों को समझाइश दी गई तथा साफ-सफाई एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अभियान के तहत “सावरिया बादाम शेक सेंटर” से बादाम शेक का 01 सर्विलांस नमूना भी संकलित किया गया, जिसे जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जाएगा,खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने सभी खाद्य व्यवसाय संचालकों से स्वच्छता बनाए रखने एवं निर्धारित मानकों का पालन करने की अपील की है, ताकि आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।
रिपोर्टर राशिद जमाल सिद्दीकी




